29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी

29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी

शादी हर किसी के जजीवन का वह पड़ाव होता हैं जिसके लिए हम कई सपने और ख्वाहिशें संजोय रहते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो लेकिन शादी की रसमें और रिवाज बहुत ही मजेदार होती शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। क्योंकि इसी के आधार पर हमारे आगे के जीवन की रूपरेखा तैयार होती हैं। इसीलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी शादी का फैसला बहुत सोच समझकर लें। जिस तरह से हर चीज का सही समय होता हैं उसी तरह शादी का भी एक सही समय होता है। शादी करने के लिए 29 साल की उम्र बिल्कुल परफेक्ट होती है। ऐसा क्यों? आइए जानते है इस लेख में। दिल्ली, मुंबई और चंढीगढ़ जैसे शहरों को छोड़ दिया जाए तो हमारे देश में कोने-कोने में आज भी गांव बसता है। कहने का मतलब ये है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते माता-पिता अपने बच्चे की शादी जल्दी कर देते हैं। अगर हम उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड जैसे शहरों की बात करें तो यहां लगभग हर लड़की की शादी 20 साल और लड़के की 23-24 साल की उम्र तक कर दी जाती है। जो कि सही नहीं है। हांलाकि शहरों में ये स्थिति नहीं है। शहरों में रहने वाले लोग अपनी पढ़ाई, करियर और बेस्ट पार्टनर को ध्यान में रखकर शादी का फैसला लेते है। शहरों की लड़कियां 24-25 साल और लड़के की उम्र 27-28 साल की अम्र में शादी करते है। हाल ही में शादी की उम्र को लेकर रिलीज हुई रिपोर्ट में शादी की सही उम्र बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए 29 साल की उम्र परफेक्ट है। यह रिपोर्ट लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कि लड़कियों को किसी भी किमत पर 29 साल से पहले शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र तक आते-आते हम अपनी पसंद और ना पसंद को अच्छी तरह पहचान लेते है। आजकल इसलिए पति-पत्नी में तलाक और अनबन हो रही है। क्योंकि उन्हें शादी से पहले खुद की पसंद का ही अंदाजा नही होता है। ऐसे में जब शादी हो जाती है और उनकी अपने पार्टनर से सोच नहीं मिलती है तो तलाक के अलावा कोई स्थिति नहीं बचती है। इसलिए जरूरी है कि लड़कियों के लिए अपनी पसंद और ना पसंद को जानना। 29 की उम्र में आप सोच समझकर अपने लिए लडके का चुनाव करती है और रिश्ता टूटने की आशंका नहीं रहती है। इस उम्र में शादी करने का एक अच्छा फायदा ये भी है कि इस उम्र में लड़कियां शारीकिक और मानसिक रूप से इतनी परिपक्व हो जाती हैं कि मां बनन बहुत आसान और सुरक्षित हो जाता है। शादी के लिए 29 सही उम्र इस लिहाज से भी शानदार है कि पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होता है। इसके अलावा इस उम्र में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर भी हो जाते है। जिसके चलते अपनी गृहस्थी चलाना बहुत आसान लगता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *