व्यायाम करते समय रखें कुछ सावधानियां

व्यायाम करते समय रखें कुछ सावधानियां

व्यायाम करते समय शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है अतः संभव हो तो एक गिलास इलेक्ट्राॅल का घोल पींए अन्यथा सादा पानी पीए। यदि व्यायाम पंद्रह मिनट से अधिक समय तक जारी रहता है तो फिर पानी पींए अर्थात व्यायाम एक घंटे का हो तो हर पंद्रह मिनट पर पानी पींए।
व्यायाम समाप्त होने पर एक गिलास दूध, शर्बत, फलों का रस या ग्लूकोज का घोल पीएं।
व्यायाम का उत्तम समय प्रातः सूर्योदय से पूर्व या संध्या सूर्यास्त के बाद है। खुली धूप में व्यायाम नहीं करना चाहिए।
व्यायाम करते समय ढीले वस्त्र पहनने चाहिए जिनसे अंग संचालन में सुविध हो। शारीरिक रूप से कमजोर और मरीजों को कड़े व्यायाम बहुत देर तक नही करने चाहिए क्योंकि व्यायाम से शरीर में ऊर्जा, पानी व नमक व्यय होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ब्लड प्रेशर की कमी से अत्यधिक कमजोरी या घबराहट की समस्या कुछ समय के लिए हो जाएगी। यह स्थिति कुछ लोगों के लिए घातकक भी हो सकती हैं, इसलिए ऐसे लोग हल्के-फुल्के व्यायाम अल्प समय के लिए करें। तीव्रता वाले व्यायामक रने से मोटे लोगों को दिक्कत पैदा हो सकती है क्योंकि शरीर में मौजूद चर्बी शरीर से गर्मी निकालने में रूकावट डालती है। अतः ऐसे लोग हल्की एक्सरसाइज से शुरू करें। पहले दिन हल्का व्यायाम अल्प समय करें, फिर दिन उसमें एकाध मिनट का इजाफा करतें जाएं। व्यायामक रने की रफ्तार भी बढ़ा दें।
उमस भरें मौसम में कठोर व्यायाम न करें।
शरीर का तापमान बाहर के तापमान से कम होगा तो शरीर की गर्मी बाहर निकलने में देर लगेगी। ऐसे में हल्के समय में हल्के व्यायाम करें।
नियमित व्यायाम तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। नियमित व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति अनुभव होती है, तनाव दूर भागता है, सोते समय अच्छी नींद आती है नियमित व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। मांसपेशियां स्वस्थ रहती है। इससे चेहरा कांतिमय बना रहता है। शरीर सुडौल रहता है और काफी हद तक मन भी प्रसन्न रहता है।
अत्यधिक उमस या ठंड में पानी कई बार किसी अन्य परिस्थिति में व्यायामक रने की इच्छा नहीं होती हैं, तो भी व्यायाम करना ही चाहिए क्योंकि व्यायाम भी शरीर को स्वस्थ रखने की लगभग वैसी ही जरूरत है जैसी भोजन और पानी आदि।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *