थकी हुई आंखों को तुरंत तरोताजा दिखाएं

थकी हुई आंखों को तुरंत तरोताजा दिखाएं

आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स से अक्सर हमारे थके होने का सबूत मिल जाता है। आंखें थकी हुई और बेजान नींद की कमी, तनाव, असेहतमंद आदतों, डिजिटल उिवाइसेस का घंटों इस्तेमाल इत्यादि की वजह से नजर आती हैं, इसके अलावा एलर्जी, हार्मान्स में बदलाव, जनेटिक्स और डायट भी आंखों को बेजान दिखाने में बड़ी भुमिका निभाते हैं। यहां हम आपकों कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो आपकी आंखों को तरोताजा दिखाएंगे। क्योंकि आंखें बहुत कुछ कहती हैं, उन्हें थकी हुई न दिखने दें। चम्मच वाली तकनीक दो ठंडे चम्मच लें और उन्हें अपनी आंखों। के नीचे रखें और पकडे़ रहे। ठंडे चम्मच आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वरित नुस्खा अक्सर बाॅलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा इस्तेममाल किया जाता है। कच्चा दूध-दूध में प्रोटीन्स अमीनों एसिड्स एसिड और विटामिन ए और डी होते हैं। दो काॅटन के फोहों को कच्चे दूध में डुबोंए ओर उन्हें फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन फोहों को 10 से 15 मिनट तक आंखों पर रखें, यह नुस्खा आंखों के आसपास की क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद कर सकता है। ठंडा दूध सूजन को कम करता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।
ताजा खीरा- खीरा आंखों के आसपास की त्वचा को खूबसूरत बनाता है। ताजा, ठंडे खीरे का स्लाइस आंखों के ऊपर 5-10 मिनट तक रखें, खीरें में त्वचा की रंगत को हल्का करने के भी गुण होते हैं। अतः यह डार्क सर्कल्स को भी कम कर सकता है।
आलू के स्लाइसेस-आलू नैसर्गिक ब्लीच की तरह काम करता है। आलू के कुछ स्लाइसेस काट लें। अब इन्हें कुछ मिनटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन स्लाइसेस को आंखों पर रखें और कुछ ही मिनटों में ताजगीभरी आंखें पाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।
बादाम का तेल- बादाम का तेल अच्छा माॅइस्चराइजर है और इसमें विटामिन के होता है, जो आंखों के आसपास के नाजुक हिस्सों पर झुर्रियां पड़ने से रोकता है। अपने ऐंटी-इन्फलेमेटरी गुणों के चलते यह सूजन को भी कम करता है।
शुद्ध बादाम का तेल- बादाम के तेल से आंखों के नीचे के हिस्से पर मसाज करने से वहां की त्वचा मुलायम और ताजगीभरी नजर आती हैं। आइस क्यूब्स का इस्तेमाल आंखों के नीचे के ढीले पड़ गए और सूजनयुक्त हिस्सों को ठीक करने के लिए करें। काॅटन के कपड़े में आइस क्यूब्स को बांध लें और इससे हल्के-से आंखों को दबांए। 1से 2 मिनट में 2 से 3 बार यह प्रक्रिया दोहरांए। ज्यादा देर तक इसे आंखो पर न रखें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *