
सामग्री
मैरिनेशन के लिए:
- 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 3 टेबलस्पून गाढ़ा दही (हंग कर्ड)
- 2 टेबलस्पून आम का पल्प (ताज़ा या कैन्ड)
- 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टीस्पून सरसों का तेल
- नमक स्वादानुसार
- ½ टीस्पून चाट मसाला
असेंबल करने के लिए:
- मिनी टार्ट शेल्स / फिलो कप्स / बेक्ड आटे के कप्स
- पुदीना चटनी
- अनार के दाने
- ताज़े पुदीना पत्ते
विधि
- मैरिनेशन
एक बाउल में दही, आम का पल्प, सभी मसाले, सरसों का तेल और नमक मिलाएं।
इसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से कोट करें।
15–20 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें (जल्दी हो तो 10 मिनट भी काफी हैं)। - पनीर पकाना
- एयर फ्रायर: 180°C पर 8–10 मिनट
या - तवा: मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं
या - ओवन: 200°C पर 10–12 मिनट
पनीर के किनारे हल्के गोल्डन होने चाहिए ताकि टिक्का जैसा लुक आए।
- कप्स तैयार करना
हर टार्ट शेल में 2–3 पनीर के टुकड़े रखें।
ऊपर से थोड़ा पुदीना चटनी डालें। - गार्निशिंग
ऊपर से अनार के दाने और पुदीना पत्ते डालें।
थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें।
तैयार है आपके स्वादिष्ट मैंगो पनीर टिक्का कप्स!
By simmi babbar